डेरापुर कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी पर वसूले से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उरसान गांव निवासी मिथिलेश कश्यप की शादी करीब 9 वर्ष पूर्व गांव के ही रजत कश्यप के साथ हुई थी। जिसकी शादी रूरा थाना क्षेत्र के भारत पुर्वा में हुई थी। बताया जा रहा है कि रजत शराब का आदी था और आए दिन शराब पीकर घर आने के बाद पत्नी से विवाद करता था। मिथिलेश के विरोध करने पर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। बुधवार रात भी रजत शराब के नशे में घर पहुंचा। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर रजत ने लकड़ी छीलने वाले वसूले से मिथिलेश पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मिथिलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
गुरुवार सुबह घटना की मिथलेश की सास मां संजू देवी ने पुलिस को सूचना दी। डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। और मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित कर कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने बताया कि आरोपी रजत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना में प्रयुक्त वसूला भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। और वही आरोपी की दो बच्चे आदित्य और सूर्यांश और जिनका रोरो कर बुरा हाल था।
पुलिस मामले की आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।









