
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस ने धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष चेकिंग चलाई। सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने इलाकों में 171 स्थलों की जांच की। मानकों का उल्लंघन करने वाले 8 लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाए गए और 39 की ध्वनि मानक स्तर पर घटाई गई। संबंधित लोगों को ध्वनि प्रदूषण नियमों की जानकारी देकर कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक शांति के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी।









