ईद पर बाजार गुलजार रोजेदारों खरीदारी मे जुटे कानपुर देहात में देर रात तक हो रही जमकर खरीदारी

संवाददाता साहिल कटियार की खबर

कानपुर देहात ईद नजदीक आने के साथ ही बाजार में रौनक बढ़ गई है रोजेदार देर रात तक खरीदारी में जुटे हैं रेडीमेड कपड़े सेवइयां और जूते चप्पल की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही हैं रमजान का महीना अब अपने अंतिम चरण मैं है बुधवार को 28 रोजे पूरे हो गए हैं इसके बाद ईद की तैयारी यह तेज हो गई है बाजारों में खरीदारी का सिलसिला लगातार जारी है कपड़ों की दुकानों पर विशेष भीड़ देखी जा रही है नई डिजाइन के कुर्ता कुर्ती पायजामा पठानी सूट बच्चों के फैंसी कपड़े और महिलाओं के सूट दुपट्टे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं युवतियों में अफगानी सूट और शरारा की मांग अधिक है सिकंदरा राजपुर संदलपुर रसधान और शाहजहांपुर के बाजारों में खरीदारी हो रही है जूते चप्पल चूड़ी इत्र और टोपी की दुकानों पर भी खरीदारो की भीड़ उमड़ रही हैं दुकानदारों के अनुसार इस बार रेडीमेड कपड़ों की मांग अधिक है खासकर युवा पीढ़ी फैशन और स्टाइल को लेकर दिख रही है दुकानदारों का अनुमान है की ईद से एक दिन पहले तक बाजार में और बढ़ सकती है ईद के लिए घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किया जा रहे हैं जिनमें सेवई प्रमुख है सेवई के साथ फल नमकीन और सुखे मेवे की दुकानों पर भीड़ है बाहरी जिलो से भी सेवइयां मगाई जा रही है हालांकि हरिद्वारो का कहना है कि होली और ईद के त्योहारों के कारण महंगाई बढ़ गई है सेवई और कपड़ों सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये