के ब्लॉक अमरौधा अंतर्गत ग्राम पंचायत मरुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय में IDBI बैंक पुखरायां शाखा द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) सीड 2.0 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक टीम ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक सुमित भान सिंह कुशवाहा, दीपक (S.O.M), आशुतोष मिश्रा, विपुल भटनागर (सेल्स ऑफिसर) तथा आशीष (सब स्टाफ) उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आईडीबीआई बैंक के ए.जी.एम. विनोद कुमार (उन्नाव) भी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
इस दौरान बैंक द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए टेबल, कुर्सी, फर्नीचर एवं इनवर्टर की व्यवस्था कराई गई। इन सुविधाओं से विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है और बच्चों को अब अधिक सुविधाजनक वातावरण में शिक्षा प्राप्त होगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा वर्मा की कार्यशैली और समर्पण की भी इस अवसर पर सराहना की गई। उनके नेतृत्व में विद्यालय लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है और बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय में अनुशासन एवं गुणवत्ता का वातावरण मजबूत हुआ है, जिसकी प्रशंसा ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी की।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ ग्राम मरुआ के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने बैंक की इस पहल को सराहनीय बताते हुए आभार व्यक्त किया।
शाखा प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से शिक्षा और विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और ग्रामीणों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
रिपोर्ट: जिला संवाददाता फरीद शाह









