DIG ने किया अकबरपुर-भोगनीपुर थानों का निरीक्षण, अनुशासन और जनसेवा पर दिया जोर

कानपुर देहात — पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चन्दर ने अकबरपुर और भोगनीपुर थानों का वार्षिक निरीक्षण किया। परिसर, बैरक, हथियार, वाहन, रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी, जनरल डायरी, लंबित मुकदमे, महिला-बाल सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशा विरोधी कार्रवाई का अवलोकन हुआ। कर्मियों की परेड, उपस्थिति, संसाधनों की स्थिति और अभिलेखों के रख-रखाव की जांच की गई। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे। DIG ने कानून-व्यवस्था में शून्य सहिष्णुता, महिला-बाल सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, त्वरित शिकायत निस्तारण, अनुशासन, फिटनेस और पुलिस छवि सुधार के निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal