कैबिनेट मंत्री जी ने प्रेसवार्ता में “उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 09 वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश एवं जनपद की उपलब्धियों की दी विस्तृत जानकारी

 

कानपुर देहात  आज  मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान  की अध्यक्षता तथा मा0 विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों, सम्मानित पत्रकार बन्धुओं की गरिमामयी उपस्थिति में “उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 09 वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश एवं जनपद की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं के मध्य साझा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मा0 मंत्री जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले 09 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा, निवेश, आधारभूत संरचना, कृषि, महिला सशक्तिकरण तथा डिजिटल सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल एवं तीव्र गति से विकासशील राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत अपराधियों एवं माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है तथा आधुनिक पुलिसिंग, साइबर क्राइम थानों की स्थापना और बड़े पैमाने पर पुलिस भर्ती के माध्यम से सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया गया है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन एवं एंटी रोमियो स्क्वायड जैसे प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। प्रेस वार्ता में यह भी अवगत कराया गया कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्षों की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर माती में स्टाल/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जनपद में किसानों की समृद्धि के लिए गेहूं, धान एवं श्रीअन्न की बड़े स्तर पर खरीद की गई है तथा प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप स्थापित कर सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यापक स्तर पर शौचालय निर्माण कर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित किया गया है। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा देहाती मार्ट, प्रेरणा कैंटीन एवं विभिन्न उत्पादों का सफल संचालन एवं विपणन किया जा रहा है तथा अक्षरारंभ कार्यक्रम के माध्यम से साक्षरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हजारों परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, पेंशन योजनाओं एवं आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं में फायर स्टेशन, विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, खेल स्टेडियम, रेल उपरगामी सेतु, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं पुलिस अवसंरचना से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ऑपरेशन कायाकल्प एवं प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है, वहीं उज्ज्वला योजना, राशन वितरण एवं रोजगार सृजन योजनाओं के माध्यम से जनकल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रेस वार्ता के अंत में  मंत्री  ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के ये 09 वर्ष विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार सिद्ध हो रहे हैं तथा जनपद कानपुर देहात निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होने अन्त में सभी को आगमी नवरात्रि व रामनवमी पर्व की हार्दिक बधाई दी। प्रेसवार्ता में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ए०के० सिंह, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये