डेरापुर कानपुर देहात । सीएससी डेरापुर में बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी में संख्या 50 के पार पहुंच गई है, जहां सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज सबसे ज्यादा हैं। डॉक्टरों के अनुसार, दिन में गर्मी और रात में ठंडक के कारण वायरल संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। मौसम के बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। जहां वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और आंखों में खुजली के मामले सामने आ रहे हैं। वही अधीक्षक डेरापुर अशोक कुमार का कहना है कि तापमान में अचानक होने वाला बदलाव रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है, जिससे लोग जल्दी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।









