स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाये रखने हेतु जिला अस्पताल महिला व राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

 

मरीजों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं, दवा उपलब्धता पर संतोष; मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता सुधार के सख्त निर्देश

जालौन  जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने  स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल (महिला) एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी तथा विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकांश मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा उपचार संतोषजनक ढंग से मिल रहा है। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्था एवं अनुशासन को और बेहतर बनाया जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। विशेष रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये