जनसुनवाई में जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल, 6 वर्षीय बालक को मिला सहारा

 

मां का साया छिनने और पिता के त्याग के बाद मौसी के साथ रह रहे रामनारायण के शिक्षा व भरण-पोषण की व्यवस्था के दिए निर्देश

 जालौन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब 6 वर्षीय रामनारायण अपनी मौसी के साथ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के समक्ष पहुंचा। नन्हे बालक ने मासूमियत से कहा कि वह पढ़-लिखकर पुलिस अधिकारी बनना चाहता है। रामनारायण ने बताया कि उसकी मां का 2020 में निधन हो चुका है तथा उसके पिता ने भी उसे त्याग दिया है। वर्तमान में वह अपनी मौसी के साथ रहकर जीवन यापन कर रहा है। बच्चे की स्थिति और उसकी मौसी की उदासी ने वहां उपस्थित सभी को भावुक कर दिया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बालक को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) से लाभान्वित कराया जाए। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि रामनारायण का प्रवेश शिक्षा का अधिकार (RTE) के अंतर्गत विद्यालय में कराया जाए तथा उसे किताबें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन हर जरूरतमंद के साथ खड़ा है और बच्चों की शिक्षा व भविष्य को सुरक्षित करना प्राथमिकता है।जनसुनवाई के दौरान अन्य फरियादियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये