खण्ड विकास अधिकारी कुठौन्द के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने भ्रष्टाचार को लेकर खोला मोर्चा

 

कुठौंद जालौन।कुठौंद ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने खण्ड विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के संगीन आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधानों ने माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद निरंजन को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
प्रधानों का आरोप है कि ब्लॉक क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान के लिए खण्ड विकास अधिकारी द्वारा कमीशन की मांग की जाती है। उनका कहना है कि जिन ग्राम प्रधानों और ठेकेदारों द्वारा कमीशन दिया जाता है, उन्हीं के कार्यों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाता है, जबकि अन्य कार्यों के भुगतान में अनावश्यक देरी की जाती है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्राम पंचायतों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते अब उन्हें सामूहिक रूप से विरोध करना पड़ा। प्रधानों ने विधायक से हस्तक्षेप कर पूरे मामले की जांच कराने और खण्ड विकास अधिकारी को पद से हटाए जाने की मांग की है।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है ।इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश सचिव सुनीता देवी व ग्राम प्रधान गण देवेन्द्र कुमार, गम्भीर सिंह, रिंकू पाल,श्याम सिंह, प्रशांत बाथम, बृजेश कुमार निषाद ,आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये