कानपुर देहात सहायक श्रमायुक्त, कानपुर देहात राम अशीष ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय स्थित ग्राम-रामपुर-नरूआ, तहसील बिल्हौर, जनपद-कानपुर नगर के शैक्षणिक सत्र- 2026-27 मे कक्षा 06 एवं कक्षा 09 के प्रवेश परीक्षा के सम्बन्ध में
महानिदेशक, अटल आवासीय विद्यालय, उ0प्र0 के द्वारा अटल आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा 06 एवं कक्षा 09 मे प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की तिथि दिनांक 22.02.2026 नियत की गई थी। किन्तु विभिन्न मण्डलो द्वारा प्रवेश परीक्षा हेतु अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने के दृष्टिगत अधिक आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने उददेश्य से आवेदन पत्र की अन्तिम तिथि और परीक्षा तिथि के विस्तारित करने के प्रस्तावो पर सम्यक विचारोपरान्त महानिदेशक, अटल आवासीय विद्यालय, उ0प्र0 के पत्र के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 अटल आवासीय विद्यालय मे कक्षा 06 एवं कक्षा 09 मे बच्चों के प्रवेश लिये जाने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने की अन्तिम तिथि 15.02.2026 एवं प्रवेश परीक्षा तिथि 08.03.2026 नियत की गई है। उन्होंने जनपद कानपुर देहात के समस्त जागरूक निवासियो से अपील की है कि जनपद कानपुर के पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने हेतु प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अधिक से अधिक आवेदन कराने मे सहयोग प्रदान करे।











