उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कानपुर देहात के कस्बा रूरा पहुंचे। यहां जिला अध्यक्ष श्री अम्बरीष सिंह गौर जी, प्रदेश सचिव नीतम सचान जी, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी नेतृत्व में ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को रूरा नहर पुल से मनरेगा बचाओ संग्राम परिवर्तन यात्रा निकाली गई जो भटौली गांव तक पहुंची। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को खाद व युवाओं को रोजगार देने के बजाय यह सरकार मनरेगा को खत्म करने का प्रयास कर मजदूरों की मजदूरी छीनने का काम कर रही है। कांग्रेस परिवर्तन यात्रा से जनता को जागरूक कर भाजपा को प्रदेश से भगाने का काम करेगी। यह सरकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम करती है।
बनारस के मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़ने के बाद अब भाजपा सरकार शंकराचार्य को भी अपमानित कर रही है। दूसरी ओर, एक बाबा पर मुख्यमंत्री की कृपा है और वह हाथी पर सवार होकर संगम स्नान करने पहुंचते हैं। इस सरकार की कथनी-करनी में अंतर है। यह दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह कर रही है। यह बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को रूरा में मनरेगा बचाओ संग्राम परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।











