प्रवर्तन विभाग के अधिकारियो ने लोगो से संबाद कर दी यातायात नियम की जानकारी

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी कानपुर देहात के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह,2026 के छठे दिवस आज जनपद कानपुर देहात में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सोमलता यादव व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रशान्त तिवारी व प्रवर्तन कर्मियों के द्वारा जनपद के नवीपुर,जैनपुर,बारा, रनियां,अकबरपुर, पुखरायां,भोगिनीपुर आदि एरिया में विभिन्न स्थानों पर रोड यूज़र्स-ड्राइवर, यात्रियों आदि से व्यक्तिगत संवाद करते हुए उन्हें यातायात नियमों के पालन हेतु पैम्फलेट वितरण करते हुए जागरूक किया और उनसे अपील की गई कि सड़क सुरक्षा हेतु -दो पहिया वाहन पर बैठे दोनों यात्री हेलमेट अवश्य लगाए। ओवर स्पीड में वाहन कभी न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग कदापि न करें । दो पहिया वाहन पर ट्रिपलिंग सवारी कदापि न करें ।वाहन चालक समय-समय पर अपना आई टेस्ट कराये और साथ ही साथ ब्लड प्रेशर भी अवश्य चेक कराये ।ओवरलोड वाहन चाहे यात्री हो या भार वाहन कदापि न चलाएं और ऐसे वाहनों पर यात्रा भी न करें ।चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाये। नशा करके वाहन कदापि ना चलाएं। रात्रि में डिपर का प्रयोग अवश्य करें । मोड और चौराहे पर वाहन धीमी गति से चलाएं।जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करें ।वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही खड़ा करें। वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्ट टेप अवश्य लगवाएं।माल वाहनो में यात्रा न करें।

परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता के साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही भी की गई। इस कार्यवाही में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने के अभियोग में 45,बिना सीट बेल्ट के अभियोग में 33 ,गाड़ी चलाते समय मोबाइल फ़ोन के उपयोग के अभियोग में 08 और नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट/बिना नम्बर प्लेट के अभियोग में 29 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही भी की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें