जिला निर्वाचन अधिकारी ने की आलेख्य निर्वाचन नामावलियों (ड्राफ्ट रोल) के प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन नामावलियों के ड्राफ्ट रोल की प्रति उपलब्ध कराई गई।

कानपुर देहात भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत आज जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता में आलेख्य निर्वाचन नामावलियों (ड्राफ्ट रोल) के प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन आज  किया गया है। इसके उपरांत  आमजन से निर्वाचन नामावलियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण हेतु नोटिस चरण (जारीकरण, सुनवाई एवं सत्यापन) की प्रक्रिया 06 जनवरी, 2026 से 27 फरवरी, 2026 तक संचालित की जाएगी। अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन दिनांक 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा।बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह द्वारा उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन नामावलियों के ड्राफ्ट रोल की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई गई, साथ ही ड्राफ्ट रोल की सॉफ्ट कॉपी युक्त सीडी भी प्रदान की गई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) के माध्यम से निर्वाचन नामावलियों का सूक्ष्म परीक्षण कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।उन्होंने यह भी बताया कि 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिक, जिनके नाम अभी निर्वाचन नामावली में सम्मिलित नहीं हैं, वे अपने संबंधित मतदेय स्थल पर निर्धारित प्रारूप (फॉर्म-6) भरकर अथवा https://voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।बैठक में निर्वाचन नामावलियों की शुद्धता, समावेशन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष एवं नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनियों में भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, सपा से शेखू खान, बृजमोहन यादव,आम आदमी पार्टी से रोहित यादव,बीएसपी से आशुतोष गौतम,कांग्रेस से गोविंद यादव सीपीआई एम से राम अवतार भारती, राम शेष आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें