उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज मंगलवार को मतदाता गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण में ड्राफ्ट मतदाता सूची सभी बूथों में जारी की गई जिसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष काशिफ खान ने आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज, भोगनीपुर के प्राइमरी स्कूल एवं अहरौली शेख के प्राइमरी स्कूल सहित दो दर्जन से अधिक बूथों पर सपा के बीएलए के साथ जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची देखी एवं ड्राफ्ट मतदाता सूची का मिलान पिछली वोटर लिस्ट से किया एवं एएसडी वोटर की लिस्ट देखी एवं जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई और उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं आया है उनकी लिस्ट भी देखी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं और अपनी टीम के लोगों से कहा कि पूरी मेहनत और लगन से मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण में लग जाए और ऐसे मतदाताओं की पूरी मदद करे जिनके नोटिस निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी किए जाए और कहा कि जो युवक और युवती 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उनके फॉर्म 6 भरवाकर बीएलओ के पास जमा करवाकर उनके वोट बढ़वाने का भी कार्य करे इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे पूर्व जिला प्रवक्ता युवजन सभा अबू अज़हरी जिला महासचिव छात्र सभा उवैस दीवान जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा फरीद शाह हलीम खान मजहर खान काजिम अली दानिश जैकर फसीह खान शाद अहमद सावन गौतम सतीश संखवार दिलशाद खान अब्दुल अहद सलमान खान सलमान खान अमन तिवारी जीतू शर्मा आरिफ खान आदि









