5 ओटीएस योजना के शिविरों में 260 बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन

 

कालपी (जालौन) सोमवार को विद्युत विभाग के द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (ओ टी एस)श को लेकर 5 अलग अलग स्थानों में शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान 260 से अधिक बकायदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।
उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश के तहत बिजली राहत योजना 2025 शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत 1 दिसंबर से प्रत्येक दिनों में अलग-अलग ग्रामों व मोहल्ले में शिवरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को नगर के मोहल्ला राम चबूतरा व मनीगंज में अवर अभियंता सत्य प्रकाश की मौजूदगी में ओ टी एस शिविर आयोजित किया गया जबकि अवर अभियंता नवीन सचान की अध्यक्षता में कुटरा व नियामतपुर में शिविरों का आयोजन हुआ। जबकि अभिषेक धीर की मौजूदगी में जयराम पुर ग्राम में ओ टी एस योजना का शिविर लगाया गया है।
उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने अवगत कराया है की 31 मार्च 2025 तक के 1200 बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना में शामिल किया गया है। जबकि 260 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं के द्वारा पंजीकरण करा चुके हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें