महिला चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान चलाया

 

सीओ के निर्देश पर ट्रेनों तथा स्टेशनों में महिला यात्रियों को पत्रक बांटकर जागरूक किया

कालपी (जालौन) सोमवार को राजकीय रेलवे पुलिस झांसी के क्षेत्राधिकारी सलीम खान के निर्देश पर जीआरपी कालपी चौकी इंचार्ज महिला सब इंस्पेक्टर संजना सिंह की अगुवाई में मिशन शक्ति अभियान 5.0 चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों में घूम-घूम कर महिलाओं व यात्रियों को जागरूक करके शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के पत्रक बांटकर जागरूक किया गया।उल्लेखनीय हो कि क्षेत्राधिकारी ने कल जीआरपी थाना उरई का अवलोकन कर के मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में जीआरपी कालपी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक संजना सिंह तथा सिपाहियों ने कानपुर – झांसी मेमो, झांसी – लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, ट्रेन में महिला यात्रियों को बुकलेट वितरित करते हुये सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालम्वन की जानकारियां दी। इसी तारतम्य में कालपी तथा उसरगांव रेलवे स्टेशनों में यात्रियों तथा महिलाओं को जागरुक करते शासन की योजनाओं को बताया तथा जरूरत पड़ने पर विभिन्न सरकारी नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एम्बुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1067, के अलावा हेल्पलाइन नंबर 102 गर्भवती महिला एवं नवजात शिशुओं के लिए के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।