यूरिया न मिल प।ने प र दिनभर भटकते रहे किसान

 

 

 

कालपी (जालौन) प्राइवेट दुकानों में यूरिया खाद न होने से सोमवार को किसान दिन भर भटकते रहे। सोसाइटी में आई 6 सौ बोरी खाद  में वितरण हो गई। किसानों की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखकर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
दरअसल बीते एक सप्ताह से उर्वरक के लिए मारामारी चल रही है। किसान दिन भर खाद की दुकानों में चक्कर लगाते घूम रहे हैं। प्राइवेट दुकानदारों ने किसानों को भरोसा दिया कि सोमवार तक यूरिया खाद निजी दुकानों में आ जाएगी। लेकिन प्राइवेट दुकानों में यूरिया का स्टॉक ना आने से कृषकों में बेचैनी फैल गई। बताते हैं कि महेवा किसान सहकारी समिति कालपी में सोमवार को 600 बोरी भरा ट्रक गोदाम में पहुंच गया। सरकारी खाद का स्टॉक की खबर मिलते ही यूरिया खरीदने वाले कृषकों का हुजूम परिसर में इकट्ठा हो गया। तथा भारी भीड़ उत्पन्न हो गई। कोतवाली पुलिस ने परिसर में पहुंचकर किसानों की भारी भीड़ को नियंत्रित कराया तथा पंक्तिबद्ध करकर यूरिया का वितरण कराया।
वही लाइसेंस धारकों ने छापने की शर्त में बतलाया कि हम लोगों को थोक व्यवसाय ओवर रेटिंग में यूरिया उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में यूरिया मांगना हम लोगों के सामने समस्या है। कुछ भी हो किसानों को यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें