महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग की विशेष जनसुनवाई 12 दिसम्बर को

 

कानपुर देहात राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जनपद कानपुर देहात में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने तथा आवेदिकाओं की सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  विशेष महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जनसुनवाई विकास भवन, सभागार में प्रातः 10:30 बजे से प्रारम्भ होगी, जिसकी अध्यक्षता मा० सदस्या, राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली, डॉ० अर्चना मजूमदार करेंगी।जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद की कोई भी पीड़ित महिला व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मा० सदस्या के समक्ष अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती है। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे महिलाओं की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक अभिलेखों एवं सूचनाओं के साथ उपस्थित रहें। आज दिनांक 11 दिसम्बर 2025 को मा० सदस्या डॉ० अर्चना मजूमदार का आगमन जनपद में हो चुका है। वह सर्किट हाउस में ठहरी हुई हैं। सर्किट हाउस सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एके सिंह ने उनका स्वागत किया तथा महिला सुरक्षा, उत्पीड़न निवारण, त्वरित न्याय प्रणाली, जनपद में संचालित संबंधित योजनाओं एवं महिलाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन महिला सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और यह जनसुनवाई पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने अधिक से अधिक ज़रूरतमंद महिलाओं से कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें