कानपुर देहात जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के द्वारा श्रीमती अर्चना मजूमदार, मा० सदस्या, राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि महिला जनसुनवाई कार्यकम जनपद कानपुर देहात के विकास भवन के सभागार में प्रस्तावित है। जिसमें जनपद की कोई भी पीड़ित महिला मा० सदस्या के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्या के निराकरण हेतु प्रार्थना पत्र दे सकती है











