कानपुर के मधुराज हॉस्पिटल में डॉक्टर न होने की वजह से मरीज की हालत हुई गंभीर 

 

कानपुर नगर – आज कानपुर नगर के मधुराज हॉस्पिटल में हॉस्पिटल प्रशासन की घोर लापरवाही से मरीज की हालत हुई नाजुक पुखरायां कानपुर देहात निवासी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार राघव अग्निहोत्री ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।। राघव अग्निहोत्री ने बताया कि आज सुबह ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से उसकी तबियत ठीक नहीं होने की वजह से कानपुर के मधुराज हॉस्पिटल लेकर आए और सारी फॉर्मल्टी पूरी कर भर्ती कराया।। और सिक्योरिटी फीस भी जमा की और स्टार हेल्थ एश्योरेंस की पॉलिसी भी थी।। कई घंटे बीतने के बाद कोई आराम नहीं मिला और न ही कोई डॉक्टर देखने आया सिर्फ नर्सिंग स्टाफ नींद और बेहोशी की दवा देकर सुलाने का काम करते रहे।। रात में करीब 8 बजे जब मरीज की हालत ज्यादा खराब हुई तो हमने फिर से हॉस्पिटल प्रशासन से आग्रह किया कि मेरी बिटिया की हालत ज्यादा खराब हो रही हैं।। किसी न्यूरो डॉक्टर को बुलाकर दिखाओ लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की सिर्फ नर्सिंग स्टाफ को भेजकर वही नींद की दवा दे दी जिससे मेरी बिटिया की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई उसके बाद जब उनसे रिफर करने को कहा तो वह मना करने लगे और जबरजस्ती फाइल खींचने तो हमने उनसे कहा कम से कम यही बता कौन सी दवा दी है तो हम दूसरे डॉक्टर को तो दिखा लेकिन उन्होंने नहीं सुना जब हम लिफ्ट से नीचे आने लगे तो उन्होंने लिफ्ट बंद कर दी।। तो हमारा भाई अमन बिटिया को गोद में लेकर सीढ़ी से नीचे आने लगा तो फिसल गिरने की वजह से उसकर पैर फैक्चर हो गया जिसका एक्सरा कराया तो पैर की हड्डी टूटी निकली जिससे उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ा हे,राघव अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ओर स्वास्थ्य मंत्री से गुहार लगाई है। की कानपुर के इस मधुराज हॉस्पिटल पर जांचकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें