बीमारियों से लड़ने के लिए स्वच्छता की आवश्यकता सभी विभागों की समन्वय बैठक हुई संपन्न

बीमारियों से लड़ने के लिए स्वच्छता की आवश्यकता सभी विभागों की समन्वय बैठक हुई संपन्न

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता एवं नियंत्रण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान अन्तर्गत स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज, नगर निकाय, बेसिक शिक्षा, पशुपालन सहित अन्य विभागों के समन्वय से सामूहिक रूप से विभिन्न कार्य कराया जा रहा है। गांव-गांव एवं शहरी मोहल्लों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दस्तक अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों को साफ-सफाई, मच्छरदानी के प्रयोग, ठहरे पानी को हटाने, शुद्ध पेयजल के सेवन एवं अन्य बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विद्यालयों एवं सामुदायिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान, लार्वा नष्ट करने के लिए एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग, नालियों की सफाई तथा पानी के स्रोतों में दवा का छिड़काव भी कराया गया। दस्तक अभियान अन्तर्गत बुखार, दस्त, दिमागी बुखार आदि से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। जनपद में मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। अभियान में विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही हैं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा दी जा रही है। जनपद वासियों से अपील की गयी है कि वह अभियान में सहयोग करें और अपने दायित्वों का निर्वहन समर्पित भाव से करते हुए जनपद को संचारी रोगों से मुक्त बनाने में योगदान दें। अभियान अन्तर्गत आज ग्राम काशीपुर, विकास खण्ड राजपुर, ग्राम पंचायत ज्योति, ब्लाक संदलपुर के ग्राम भन्देमऊ, ग्राम कटरा, ग्राम जलिहापुर आदि में नालियों की साफ सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव, कूड़ा उठान का कार्य किया गया तथा कृषि विभाग द्वारा कृषकों को संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत चूहा एवं छछून्दर नियंत्रण के पंम्पलेट आदि के माध्यम से जानकारी दी गयी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें