रसूलाबाद कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बिगड़ती हालत को देख परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद ले गए।

रसूलाबाद कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बिगड़ती हालत को देख परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद ले गए।

कस्बा रसूलाबाद के गांधी नगर निवासी नदीम की पुत्री फरनाज ने चूहे मार की दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले गए। जहां डॉक्टर शैलेंद्र के द्वारा उसका उपचार किया गया।

 

रसूलाबाद कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अपने केंद्र से पैदल जा घर जा रही आशा कार्यकर्ती को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र रसूलाबाद के अंतर्गत सलेमपुर महेरा निवासी सरोज देवी पत्नी बिंदा सिंह आशा कार्यकत्री के रूप में कार्य करती है। केंद्र में काम करने के पश्चात वह अपने घर पैदल जा रही थी तभी झींझक मार्ग पर अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनंन फानन में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद भेजा जहां हालत गंभीर होने पर उसे हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया ।मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें