पुलिस ने विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाकर छात्राओं को सम्मान व सुरक्षा के लिए जागरूक किया

पुलिस ने विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाकर छात्राओं को सम्मान व सुरक्षा के लिए जागरूक किया

कालपी (जालौन) छात्राओं तथा बच्चों की सुरक्षा सशक्तिकरण व सम्मान के उद्देश्य से कालपी पुलिस के द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करके जागरूक किया गया।
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज कालपी के परिसर में प्रधानाचार्य नलिनी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में कार्यवाहक कोतवाल उदय प्रताप सिंह, महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी, महिला सिपाही संध्या यादव, नेहा पटेल, ने महिलाओं तथा छात्राओं के हितों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया तथा महिला सुरक्षा एवं सम्मान के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस कर्मचारियों ने महिला सुरक्षा के लिए उपयोगी हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग करें। सूचना मिलने पर महिलाओं एवं छात्राओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, बाल शोषण के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098, घरेलू सुरक्षा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यवाहक कोतवाल उदयवीर सिंह ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में मिशन शक्ति -5 का अभियान चलाकर महिलाओं तथा छात्राओं को सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने सहभागिता की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें