रसूलाबाद कानपुर देहात। हल्की बारिश से किसानों को जोरदार झटका लगा है। कटी पड़ी धान की फसलों में नुकसान होगा। इसके साथ ही बोए गए आलू व लाही की फसल में भी नुकसान हो सकता है।
रसूलाबाद क्षेत्र में सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे से बारिश शुरू हुई और शाम तक धीमी गति से बारिश होती रही जिससे किसानों के चेहरे पर उदासी छा गई। तिश्ती,लालू, कहिंजरी,असालतगंज में बारिश हुई।किसान भाइयों ने बताया की धान की फसल में कहीं-कहीं अभी भी पानी भरा हुआ है जो निचले क्षेत्र में धान लगी हुई थी। किसानों ने बताया कि कुछ किसानों के धान की फसल कटी हुई पड़ी है बारिश होने से वह धान अंकुरित हो सकती है जिससे नुकसान होना निश्चित है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक और बारिश हो सकती है जिससे किसान चिंतित हैं। जिन किसानों ने आलू की बुवाई कर दी है अगर ज्यादा बारिश होने से आलू का बीज सड़…











