तोड़ फोड़ व हाईवे जाम के मामले में भीम आर्मी नेता अरविंद बौद्ध को किया गया गिरफ्तार

घाटमपुर– क्षेत्र के पतारा चौकी अंतर्गत बुधवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी,वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, पुलिस ने बताया कि उसी दौरान भीम आर्मी के नेता अरविंद बौद्ध साथियों साथ पहुंच कर हाईवे जाम तथा शव ले जाने वाली गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर दी थी।शव गाड़ी चालक द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसे पुलिस द्वारा सुचना मिली थी कि पतारा क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया है।जिस दौरान एक युवक की मौत हो गई है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने हेतु बुलाया गया था। मौके पर पहुंचकर शव को जब चालक सचिन ने अपनी गाड़ी में रखकर कानपुर के लिए जाने लगा तभी मौके पर भीम आर्मी का नेता बताने वाला अरविंद बौद्ध अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। और हंगामा करना शुरू कर दिया और गाड़ी की चाबी खींच ली तथा गाड़ी की तोड़फोड़ कर दी तथा मारपीट भी कर दी।जिसके चलते उसे काफी चोटें आ गई थी। मामले में थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने बताया कि हाईवे जाम तथा गाड़ी की तोड़फोड़ के मामले को लेकर पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा की तहरीर पर पांच नाम जद व 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अरविंद कुमार बौद्ध, साथी बृजेश, अनिल, अर्जुन व कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष ग्रामीण के अर्पित कुमार आजाद ने बताया कि वह आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के किसी भी पद पर नहीं है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें