जिला जज ने ई-सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन

कानपुर देहात -आज दिनांक 16.04.2026 को जनपद न्यायालय कानपुर देहात परिसर मे स्थित ई-सेवा केन्द्र का उ‌द्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा. जनपद न्यायाधीश महोदय श्री रविन्द्र सिंह ने ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। ई-सेवा केंद्र के स्थापना से आम नागरिकों को न्यायालय से संबंधित विभिन्न डिजिटल सेवाएं जैसे केस की स्थिति, अग्रिम तिथि व अन्य जानकारी एक ही स्थान पर सुलभ होंगी। इससे समय की बचत होगी तथा पारदर्शिता और सुविधा में वृद्धि होगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें