कानपुर देहात भोगनीपुर. प्रदेश सचिव/पूर्व जिला अध्यक्ष युवजन सभा काशिफ खान ने आज अपनी टीम के साथ कुसरजापुर भोगनीपुर अस्तिया अंबेडकर पार्क पुखरायां में जाकर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर बाबा साहेब को याद किया और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब दलितों वंचितों शोषितों की आवाज थे उन्होंने कहा था कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा वो उतना दहाड़ेंगे उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के सिद्धांतों, लोहिया जी के मूल्यों और नेता जी के संघर्षों से जो सीख मिली है, उसी के फलस्वरूप भावनात्मक-वैचारिक-सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक बराबरी के लिए प्रतिबद्ध सर्व समावेशी, समतामूलक ‘पीडीए’ के रूप में एक नये समुदाय का जन्म हुआ है। ‘पीडीए’ हमारे देश के वर्तमान इतिहास में ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के लिए सकारात्मक-सोच की एक नयी क्रांति का नाम है, जो संघर्ष के स्थान पर परस्पर तालमेल, सामंजस्य, समानुभूति और सहयोग पर आधारित है।सदियों से जो पीड़ित, दुखी, अपमानित रहा है वो ‘पीडीए’ समाज-समुदाय भविष्य में फिर कभी प्रताड़ना के उस दौर से न गुजरे और अवसरों की समानता के वातावरण में, बिना भेदभाव के, एक व्यक्ति में रूप में मानवीय गरिमा से संपन्न सम्मानपूर्वक जीवन जी सके व कभी भी अपने को शोषित-वंचित न महसूस करे, यही हमारे सांविधानिक और समाजवादी मूल्यों की सच्ची उपलब्धि होगी ।इस मौके पर मौजूद रहे पूर्व जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा अबू अजहरी पूर्व जिला महासचिव उवैस दीवान सेक्टर प्रभारी काजिम अली सलमान खान दानिश जैकर नरेश गौतम उमेश गौतम सतीश सँखवार आकाश वर्मा सौरभ सँखवार अजीत सिंह छोटे दोहरे हम्द अली सलिल गौतम मुन्ना खान सावन गौतम,महेश, पंकज बाल्मीकि,मेराज खान फसीह खान विकास सँखवार सौरभ यादव दीपू यादव अब्दुल अहद गुलाम वारिस अनस अली असद अली आदि
संवाददाता
अबू अज़हरी












