फोटो परिचय पालिका अध्यक्ष बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए 
कालपी जालौन
अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर सरकारी कार्यालय तथा समस्त पार्टी के पदाधिकारी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालकर उनको याद किया मौजूद लोगों ने बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान पर चलने का संकल्प लिया।
मंगलवार के दिन उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह तहसीलदार अभिनव तिवारी नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला आदि स्टाफ ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया इसी क्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने अपने सभासदों के साथ ईओ अवनीश कुमार शुक्ल प्रधान लेखाकार हरी भूषण सिंह चौहान समेत लोगों ने पालिका सभागार में अंबेडकर जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई इसके उपरांत अध्यक्ष अमले साथ नई बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचकर माल्यार्पण कर बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाएं मौके में संजय सविता जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे राकेश यादव पप्पू खान खान बाबू रविंद्र कोरी दिनेश श्रीवास सभासद प्रतिनिधि विवेक दीक्षित आदि लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला कुंवर वीरेंद्र सिंह चौहान नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौधरी रमेश तिवारी सपा पार्टी के चौधरी वीरेंद्र सिंह शिव बालक सिंह यादव नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव अफजल उर्फ गुड्डू गुलाब सिंह यादव आरिफ अंसारी उमदेश यादव आदि लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई इसी क्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी मंटू बिश्नोई कोमल ठाकुर संजय सोनकर पूर्व महामंत्री सत्येंद्र सिंह चौहान अवधेश तिवारी अमरदीप पांडे आदि लोगों ने स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया बसपा पार्टी के राजेश गौतम सुल्तान दीवान मुन्ना अंसारी सुलेमान सुंनार उमर अंसारी चांद दीवान चुन्नू दीवान आदि लोगों ने माल्यार्पण कर उनको याद किया तथा नमन करते हुए बने हुए संविधान में चलने का संकल्प लिया इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया कई भक्तों ने उनके जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुए याद किया बाबा साहब ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए संविधान बनाया जिससे सभी वर्गों को आज संविधान के तहत लाभ प्राप्त कर रहे हैं तथा संविधान के तहत प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति की 24 घंटे सुरक्षा के घेरे में रहते हैं बाबा साहब ने दबे कुचले गरीबों की हित की लड़ाई लड़कर संघर्ष किया है उक्त लड़ाई से आज गरीबों का दबे कुचले लोगों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त हो रहा है।
फोटो पालिका अध्यक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंबेडकर जयंती मनाते हुए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












