कालपी जालौन
40 वर्षीय चालक गुलजार पुत्र सिराज निवासी जनपद इटावा मंगलवार के दिन लोडर गाड़ी को चलाकर अपने निज निवास जा रहा था तभी दमरास के पास सड़क पर जंगली जानवर आ गया उसको बचाने के लिए लोडर गाड़ी खंदक में जा गिरी जिससे चालक बुरी तरह घायल हो गया घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने गांव वासियों के सहयोग से घायल चालक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल सचान ने घायल चालक की जांच की पैरों में फैक्चर पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












