भारतीय जनता पार्टी ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती

कानपुर देहात । भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात द्वारा डॉ भीमराव की जयंती 1500 से अधिक बूथों पर मनाई गई जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने एक दर्जन स्थानों पर डॉ भीमराव बाबा की जयंती मनाई विधानसभा रनियां अकबरपुर के बूथ संख्या 181 शहजादपुर में भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावांजलि अर्पित की गई एवं उपस्थित जनों के बीच मिष्ठान वितरित कर वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने संबोधित करते हुए कहा ​डॉ. अंबेडकर के विचार और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। एक अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे जिन्होंने दलित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, जिन्हें उस समय अछूत माना जाता था । भारत के संविधान के प्रमुख रचनाकारों में से एक, अंबेडकर ने महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों की भी वकालत की।
स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री के रूप में पहचाने जाने वाले अंबेडकर का भारत गणराज्य की संपूर्ण अवधारणा के निर्माण में योगदान अमूल्य है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी अंशु तिवारी कृष्ण प्रताप सिंह सेंगर जिला मंत्री श्रीमती निर्मला दीक्षित सुप्रिया गुप्ता कार्यालय मंत्री श्यामू शुक्ला सह कार्यालय मंत्री राखी कक्कड़ नि.वर्तमान मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्रा मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्रा सहित पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण एवं बूथ के निवासीगण मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें