जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।

कानपुर देहात 27 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधिगण बीजेपी से श्याम बिहारी शुक्ला, श्यामू शुक्ला, समाजवादी पार्टी से शेखू खान, बृजमोहन यादव, कम्युनिस्ट पार्टी से राम औतार भारती, कांग्रेस पार्टी से गोविन्द यादव, वेयरहाउस इंचार्ज / भूमि संरक्षण अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद सहित अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें