कानपुर देहात में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में डॉ. अम्बेडकर के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सपना एक ऐसे समाज का निर्माण करना था, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को अपनाने की अपील की।
इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता बनाए रखने, हिंसा से दूर रहने और विवादों को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से सुलझाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरण किया गया।
इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।












