रसूलाबाद में तेज हुई चुनावी सरगर्मी, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने गांव-गांव चौपाल कर साधा जनसंपर्क

रसूलाबाद कानपुर देहात। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट कम हुई तो अब विधानसभा चुनाव की चहक तेज होने लगी है। सभी पार्टियों के कार्यकर्ता अपने दल की नीतियों को लेकर गांव-गांव पहुंच रहे हैं और प्रचार प्रसार करके लोगों को अपनी पार्टी की ओर लुभा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया और प्रदेश व केंद्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में दूसरे दलों के लोगों ने जनता को गुमराह किया था। अब किसी भी दशा में गुमराह नहीं होना है और 2027 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है।
क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर लकोठिया ग्राम पंचायत का मजरा फत्तेपुर लकोठिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमघट लगा। जिसमें पहुंचे पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पटका व फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। चौपाल का उद्देश्य भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रचार करना था इस दौरान पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि आज प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। भाजपा सरकार में विकास बिना किसी भेदभाव के हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महाराज की बेहतर कानून व्यवस्था को आज सभी लोग सराहना कर रहे हैं। इसी को देखकर मेरा भी हृदय परिवर्तन हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तेजी से जुट जाएं और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। गौरतलब हो कि कमलेश चंद्र दिवाकर के रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा आने लगी है। सिकंदरपुर, कछपुरवा लकोठिया सहित आधा दर्जन गांव पहुंचे। पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर को लोगों ने हाथों हाथ लिया और फूलमाला पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता शशिबिंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, जिला प्रतिनिधि अरविंद यादव, प्रधान प्रतिनिधि सत्प्रकाश कठेरिया,संजय राजपूत, इंद्रपाल राठौर,हरिशंकर, बृजनंदन, महेश, बलवीर,विजय गया प्रसाद, पप्पू दिवाकर, संजय चौहान,संजय राजपूत, रामप्रकाश, देवेंद्र सिंह, सतीश कुमार, आलोक कुमार, आशीष राजावत ,शिवम ,सौरभ राठौर, चंदन, गोलू, सूरज सिंह, दीपक कुमार चौहान, ज्ञान सिंह आत्माराम, विजय सिंह सहित कई भाजपा कार्यक्रता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें