अपराध नियंत्रण अभियान: रूरा पुलिस ने महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, 10 व्यक्तियों पर कार्रवाई

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
थाना रूरा पुलिस ने मु0अ0सं0- 291/25 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्ता जयरानी पत्नी शिव सिंह निवासी बहालपुर मजरा काशीपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
इसके साथ ही शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस द्वारा कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत चालान किया गया। इनमें थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा 2 व्यक्तियों, थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा 3 व्यक्तियों तथा थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 5 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों में भय का वातावरण बनाने का संदेश दिया गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें