करूणाशंकर दिवाकर के नेतृत्व में ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ रैली, जनसंपर्क अभियान को मिली मजबूती

पुखरायां (भोगनीपुर): भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार विधानसभा भोगनीपुर के मण्डल पुखरायां में ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत जनजागरण रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करूणाशंकर दिवाकर ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली के माध्यम से करूणाशंकर दिवाकर ने आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रक वितरण कर लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। दिवाकर ने कहा कि यह अभियान केवल संपर्क तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास और विकास के संकल्प को सशक्त करने का माध्यम है।
उन्होंने ‘अंत्योदय’ के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि पार्टी हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके नेतृत्व में निकली इस रैली को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिला और लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रैली में प्रमुख रूप से मण्डल मंत्री सचिन सचान, ऋषि गुप्ता, दिव्यांशू मिश्रा, राघवेन्द्र, आकाश दिवाकर, प्रमोद, मनोज, आकाश गुप्ता, रवि ठाकुर, श्यामजी, सोनू, विकास, बब्लू, पंकज सैनी, आशीष सहित नगर के कई कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें