कानपुर देहात उपजिलाधिकारी /निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 208-भोगनीपुर कानपुर देहात देवेन्द्र सिंह ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के दृष्टिगत अन्तिम रूप से तैयार 208-भोगनीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10.04.2026 को जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं प्रत्येक पदाभिहित स्थलों पर किया गया। अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नागावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तथा 208-भोगनीपुर विधान सभा के सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह की अवधि के लिए निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी।कोई भी मतदाता उक्त स्थलों पर जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना अथवा अपने सम्बन्धी का नाम देख सकता है।
उक्त के अतिरिक्त जन-सामान्य द्वारा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, कानपुर देहात की वेबसाइट https://kanpurdehat.nic.in एवं निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ की वेबसाइट मुख्य https://ceouttarpradesh.nic.in/ पर भी किया जा सकता है।











