व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर का पुतला फूंक कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विद्युत व्यवस्था सुधार किया जाए

कालपी जालौन विद्युत विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं एवं प्रतिष्ठानों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर से व्यापारियों में आक्रोश फूट पड़ा वही स्मार्ट मीटर का पुतला बनाकर पुतला फूंककर विद्युत विभाग खिलाफ जमकर नारे लगाए तथा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर स्मार्ट मीटर में आ रही समस्याओं को ठीक कराने के लिए गुहार लगाई।
गुरुवार के दिन उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल ने अपने संगठन के पदाधिकारी के साथ टरननगंज स्थिति चौराहे में स्मार्ट मीटर का पुतला बनाकर पुतला को फूंकते हुए जमकर नारेबाजी कर कड़ा विरोध प्रकट किया वहीं सूचना पाकर आए हुए उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह सीओ अवधेश कुमार सिंह अतिरिक्त इंस्पेक्टर अवनीश कुमार आदि पुलिस बल के साथ में चौराहे में आकर व्यापारियों का गुस्सा शांत कराया वहीं मौजूद व्यापारियों ने ज्ञापन देकर विद्युत व्यवस्था सही कराने एवं स्मार्ट मीटर की व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने की गुहार लगाई मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया की दिए गए ज्ञापन पर समस्याओं को हल कराया जाएगा ज्ञापन देने वालों में समीर धवन मंडल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता महामंत्री श्रवण कुमार गुप्ता दीपू यादव सुनील पटवा शानू खान राहत रहमान आदि लोग मौजूद थे इसके उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद कालपी कार्यालय में बैठकर पालिका अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल एवं सूचना पाकर विद्युत विभाग सहायक अभियंता धर्मेंद्र सचान अवर अभियंता सत्य प्रकाश आदि लोगों ने बैठकर बड़ी गहन मंत्रणा की मौजूद उप जिलाधिकारी ने लगने वाले स्मार्ट मीटर में आ रही समस्याओं को तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें