कालपी जालौन गुरुवार के दिन 17 वर्षीय किशोरी घर से ग्राम में स्थित बैंक पर गई थी वहीं से लापता हो गई उक्त घटना में पीड़ित बाबा ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर नातिन किशोरी को उपलब्ध कराने की गुहार लगाई।
ग्राम छौक निवासी सुरेश ने गुरुवार के दिन कोतवाली कालपी में मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि मेरी नातिन रोशनी पुत्री राम मोहन गुरुवार को सुबह घर से गांव में स्थित बैंक में कह कर चली गई थी कई घंटे बाद जब घर वापस नहीं आई कई जगह खोजबीन की फिर भी किशोरी नातिन का पता नहीं चल सका घटना में गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोरी को उपलब्ध कराया जाए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










