कालपी जालौन स्वास्थ्य विभाग अनुसार 75 वर्षीय रामकृष्ण पुत्र शिवपाल निवासी जोल्हूपुर बुधवार की शाम बाइक एवं साइकिल की भिड़ंत पर बुरी तरह से घायल हो गया घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े घायल वृद्ध को उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती कराया इसी क्रम में 25 वर्षीय अज्ञात युवक एवं पता अज्ञात बुधवार की कहीं से बाइक चला कर जोल्हूपुर रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज से निकल रहा था तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह ओवर ब्रिज के नीचे गिरकर घायल हुआ घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने घायल पड़े युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ आदर्श गौतम ने घायल मरीजों को अलग-अलग समय पर जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाए जाने पर उपरोक्त वृद्ध एवं अज्ञात युवक घायलों को प्राथमिक उपचार कर होमगार्ड की देखरेख में जिला अस्पताल उरई भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











