कानपुर देहात के राजपुर में शनिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई जिससे खेतों में कटी पडी गेहूं की फसल को लेकर किसान चिंतित हो गए दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जुक्षने के बाद शाम होते ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हालांकि इस बदलते मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढा दी तेज हवाओं के कारण खेतो में कटी पडी फ़सल उड गई वहीं बारिश से काफी फसल भीग गई बारिश शुरू होते ही किसान अपने तुरंत खेतों में पहुंचे और कटी पडी फ़सल को इकट्ठा करने में जुट गए वे अपनी फ़सल को नुकसान से बचाने का प्रयास करते दिखे











