आटो से गिरी महिला बेहोश पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती उपचार जारी

संवाददाता साहिल कटियार की खास खबर

कानपुर देहात के राजपुर मे आटो से उतरते समय एक महिला गिरकर बेहोश हो गई ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल एक निजी वाहन से राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव की पूनम ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मायके पुखरायां से ससुराल आ रही थी राजपुर मुगल मार्ग पर आटो से उतरते समय वह अचानक गिर गई और बेहोश हो गई स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी चौकी के हेड कांस्टेबल विवेक तोमर बेहोश महिला को राजपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया वहां मौजूद डॉक्टर जीपी द्विवेदी ने महिला का उपचार शुरू किया काफी देर बाद महिला को होश आया जिसके बाद उसने अपना नाम पूनम बताया होश मे आने के बाद पुलिस ने महिला के मयाके और ससुराल दोनों जगह सुचना दी है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें