प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शाह की नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा उनके नेतृत्व पर जताए गए विश्वास को दर्शाती है। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि दोनों देश मिलकर भारत-नेपाल मित्रता और सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। शाह ने भी पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि वे मिलकर दोनों देशों के बीच के ऐतिहासिक और बहुआयामी संबंधों को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में नेपाल और भारत के बीच के संबंध और भी मजबूत होंगे।













