महाराजगंज से पैदल हज यात्रा पर मक्का शरीफ के लिए पैदल निकले अहमद रज़ा

कानपूर नगर महाराजगंज से पैदल हज यात्रा पर मक्का शरीफ के लिए पैदल निकले अहमद रज़ा का प्रदेश सचिव/पूर्व जिला अध्यक्ष युवजन सभा काशिफ खान ने अहरौली मोड़ में बाबा टी में अपनी टीम के इस्तकबाल साथ किया अहमद रज़ा ने बताया के वो पूर्व में केदारनाथ की यात्रा लिफ्ट मांग मांग कर कर चुके हैं और अजमेर शरीफ ख़्वाजा साहब की दरगाह की यात्रा और हाज़ी अली साहब मुंबई की यात्रा भी पैदल चुके हैं।और अब वे महाराजगंज से मदीना शरीफ और मक्का शरीफ की यात्रा पर निकले हैं उन्होंने कहा कि वे वहां पहुंचकर उमराह और हज करेंगे और मुल्क की तरक्की भाईचारगी अमन ओ मुहब्बत की दुआ करेंगे उन्होंने कहां कि वे पंजाब तक पैदल और उसके आगे हवाई मार्ग से अफगानिस्तान तक जायेंगे फिर अफगानिस्तान से इराक ईरान कुवैत होते हुए सऊदी अरब पहुंचेंगे।
इस दौरान काशिफ खान ने उनके जज्बे हौसले और हिम्मत को सराहते हुए कहा कि अहमद भाई जैसा जज्बा लाखों में एक लोगों के पास होता काशिफ खान ने अहमद रज़ा से मक्का पहुंचकर मुल्क और तमाम मुल्कवासियों के लिए दुआ की दरख्वास्त की इस दौरान मौजूद रहे अध्यक्ष एक मीनार सलमान अनवर प्रदेश सचिव दानिश जैकर पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रवक्ता युवजन सभा अबू अजहरी पूर्व जिला महासचिव छात्र सभा उवैस दीवान पूर्व जिला उपाध्यक्ष फरीद शाह शाहरुख खान अली अकबर खान दिलशाद खान शाहनूर अली अमन शेख सलमान हकीम फसीह खान मकबूल सिद्दीकी सैफुद्दीन शाद अहमद नदीम मेराज खान शादाब राईन अयाज राईन अब्दुल्ला मंसूरी अनस अली शाहनवाज उर्फ टिंडा आदि

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें