डेरापुर थाना क्षेत्र के महमूदापुर खुर्द गांव में बीती रात एक घर से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी हो गए।घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। तभी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू दी है। महमूदपुर खुर्द गांव निवासी गुफरान ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ घर के कमरे में सो रहे थे।तभी अज्ञात चोरों ने दूसरे कमरे की कुंडी खोलकर अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर 10 हजार रुपए नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए।
सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच पड़ताल की। ऐसी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं कर पाया है। प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।।











