जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर
कानपुर देहात में अपराध निवारण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता श्री दिनेश सिंह चौहान पुत्र जयचन्द सिंह निवासीग्राम व थाना रनिया जनपद कानपुर देहात के साथ दिनांक 03.10.2025 को ठग द्वारा आवेदक को जमीन दिलाने की बात कहकर कुल 22,00,000/-रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिये और बाद में जमीन देने में आना-कानी करने लगा। जिसके सम्बन्ध में आवेदक के द्वारा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी थी । जिस पर थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी करने वाले के वॉलेट/बैंक अकाउंट को डेबिट फ्रीज कराया गया एवं दिनांक 06.01.2026 को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कुल धनराशि ₹ 21,90,482/- वापस करायी गयी। पुलिस/साइबर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करे ।
वापस करायी गयी धनराशि-
₹ 21,90,482/-











