डेरापुर। आज एस आई आर सेकेंड फेस की प्रथम शक्ति केंद्र स्तरीय बैठकों में सिठमरा शक्तिकेंद्र मंडल सिठमरा की बैठक श्री कालेश्वर महादेव मंदिर सिठमरा में संपन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से बूथ नंबर 29 30 31 32 33 34 मुडेरा विक्रम सिंह, अमौली ठाकुरान सिठमरा के बूथ अध्यक्ष और बीएलए 2 सहित उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और शक्ति केन्द्र संयोजक अनूप कुमार सिंह के साथ अखिलेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ने बैठक लेते हुए बताया कि सेकेंड फेस में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना बूथ नंबर चेक करते हुए क्योंकि मंडल में 4 बूथ नये स्रजित किये गये है ! जिसमें
वोटर लिस्ट का अच्छे से अवलोकन कर छूटे हुए वोटर तथा 18 वर्ष आयु प्राप्त करने वाले व नई बहुओं को फार्म नंबर 6 भरकर वोट से बढ़वाना है !
साथ ही बोगस वोटरों, मृतकों के जांच कर फार्म नंबर 7 से कटवाना भी है !
यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है भारत की डेमोग्राफी को प्रभावित करने के विपक्षियों के इरादे को बोगस वोटरों को वोटर लिस्ट से हटवा कर लोकतंत्र को मजबूत करते हुए भारत की एकता एवं डेमोग्राफी सही सलामत रखने का दायित्व हमें निभाना है !











