संदिग्ध परिस्थितियों में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक जी दुकान में लगी आग।

 

डेरापुर। कस्बे में स्टेट बैंक के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
डेरापुर कस्बे में स्टेट बैंक के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना रात के समय हुई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पड़ोसियों की सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया गया कि डेरापुर कस्बा निवासी दिनेश कुमार की यह दुकान करीब 10 साल पुरानी है। दुकान में बैटरी, इन्वर्टर, पंखे और सोलर पैनल की बिक्री के साथ-साथ उनकी मरम्मत का कार्य भी किया जाता था।
घटना की सूचना दुकानदार ने लेखपाल को दी। सूचना मिलते ही लेखपाल अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। जांच के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
इस संबंध में तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को करीब 2 बजे बताया कि नुकसान का आकलन कर पीड़ित दुकानदार को शीघ्र ही मुआवजा दिलाया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें