कानपुर देहात-जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि निदेशालय, उद्यान विभाग, उ०प्र० के द्वारा शहद उत्पादन को प्रोत्साहन किये जाने हेतु जनपद एवं मण्डलों से नेशनल बी-बोर्ड भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नेशनल बी एण्ड हनी मिशन अन्तर्गत मौनपालकों के प्रशिक्षण, एक्सपोजल विजिट, कार्यशाला / सेमिनार हनी प्रोसेसिंग यूनिट, मिनी हनी टेस्टिंग लैब बी-कीपिंग इक्यूपमेन्ट निर्माण ईकाई, कस्टम हायरिंग सेन्टर, ए०पी०थेरेपी सेन्टर की स्थापना तथा मौनपालकों को मधुमक्खी पालन से सम्बन्धित उपकरणों के वितरण आदि विषयक संचालित कार्यक्रमों हेतु व्यक्तिगत/समूह/संगठन / एफ०पी०ओ० तथा राज्यवित्त पोषित संस्थानों से युक्तसंगत प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु अपेक्षा की गयी है। इच्छुक व्यक्तियों / संस्थानों से अनुरोध है कि उक्त विषयक प्रस्ताव नेशनल बी-बोर्ड की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार तैयार कर कार्यालय में विलम्बत 16 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला उद्यान अधिकारी सी०यू०जी० एवं कार्यालय विकास भवन कमरा न0-315 में आकर सम्पर्क कर सकते है।











