राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा  के सातवें दिन जिलाधिकारी  के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सोमलता यादव व अन्य प्रवर्तन कार्मिकों द्वारा आम जनमानस को यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

,कानपुर देहात। इस अवसर पर राहवीर योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना के पश्चात स्वर्णिम एक घंटे (Golden Hour) के भीतर अस्पताल पहुँचाने वाले सहायक व्यक्ति को ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के उपचार में 1.5 लाख रुपये तक की सरकारी मदद वाली कैशलेस ट्रीटमेंट योजना की भी जानकारी दी गयी। अभियान के दौरान लोगों को मानवता एवं सामाजिक दायित्व की भावना के साथ दुर्घटना पीड़ितों की सहायता हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।इस हेतु पैम्फलेट का वितरण के साथ ही साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

अन्य गतिविधियों के अंर्तगत सड़क पर संचालित स्कूली वाहनों की जांच भी की गई।जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरा सहित स्कूली वाहनो के अन्य मानक पूर्ण न होने के कारण दो स्कूली वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त उल्टी दिशा में वाहन चलाने वाले 20 वाहनों,बिना वैध परमिट संचालित तीन वाहनों,बिना सीट बेल्ट के संचालन में पाए जाने पर 21 वाहनों, 57 बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहनों, 05 बिना फिटनेस के संचालित तथा 08 बिना रेट्रो रिफ्लेक्टिव संचालित वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें